दीपावली व छठ पूजा को लेकर एडीसीपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Spread the love
काशी विश्वनाथ से लेकर दाल मंडी तक एडीसीपी ने किया चेकिंग

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

दीपावली, छठ और आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को एडीसीपी(सुरक्षा) शिव हरी मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काशी विश्वनाथ धाम से लेकर दाल मंडी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम में पटाखा की दुकानों और गोदामों की जांच की और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। अपर पुलिस आयुक्त नेकहा अवैध रूप से पटाखे का भंडारण या अनुचित तरीके से बिक्री करना दंडनीय अपराध है। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में डीसीपी गौरव बंशवाल, एएसपी शुभम कुमार सिंह, चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा, दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने कहा इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

error: Content is protected !!