वाराणसी जंक्शन को मिली 76 जोड़ी ल्यूमिनस वेस्ट व विंटर जैकेट

Spread the love
कर्मचारीयों को वितरण किया ल्यूमिनस वेस्ट तथा विंटर जैकेट

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

वाराणसी जंक्शन पर लखनऊ मंडल स्टोर से प्राप्त सुरक्षा सामग्री जिसमें 76 जोड़ी ल्यूमिनस वेस्ट तथा विंटर जैकेट का वितरण परिचालन विभाग के कर्मचारियों को किया गया। ल्यूमिनस वेस्ट तथा विंटर जैकेट चमकीले नारंगी रंग की है तथा इन दोनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगी हुई है जो रात में रोशनी पड़ने पर चमकती हैं। परिचालन में रेल गाड़ी के संचालन हेतु शान्टिंग का कार्य रहता है। कम रोशनी वाली जगह या कोहरे के दौरान इनके उपयोग से कर्मचारी की सुरक्षा बनी रहती है तथा यार्ड में गश्त कर रहे रेल सुरक्षा बल के जवानों को भी दूर से रेल कर्मी की पहचान करने में आसानी रहती है। रेल प्रशासन सुगम एवं सुरक्षित परिचालन तथा कर्मचारी सुरक्षा, संरक्षा एवं कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!