भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

Spread the love
किसानों का नगर निगम मे दूसरे दिन धरना

आपकी खबरें न्यूज,
लखनऊ संवाददाता।

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना दूसरे दिन भी नगर निगम मुख्यालय हजरतगंज लालबाग में जारी रहा। सैकड़ो की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और वहीं पर भट्टी चढ़कर खाना बनाया और सभी ने भोजन किया। किसानों की प्रमुख मांग है कि नगर निगम के द्वारा जो पशुओं को पकड़ते समय गोवंश की पिटाई की गई थी उसकी मौके पर मृत्यु हो गई थी। उसमें दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए और जिन पांच किसानों के पशु जप्त किए गए हैं उनको बिना जुर्माने के छोड़ जाए।
कार्यक्रम में सोमवार को होने वाली बड़ी पंचायत को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष लखनऊ आलोक वर्मा, जिला महासचिव आशीष यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला मौर्य, जिला उपाध्यक्ष तौकीर फरहत, काकोरी के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी राठौर, नगर महामंत्री शाह आलम, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला प्रवक्ता अजय अनमोल, तहसील अध्यक्ष बख्शी तालाब अमरेंद्र पवार सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!