
आपकी खबरें न्यूज,
लखनऊ संवाददाता।
संस्था एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ़ इंडिया (ट्रस्ट) पुलिस-प्रशासन व जनता की सहयोगी संस्था। जो नीति आयोग भारत सरकार द्वारा भी पंजीकृत संस्था है। जो समाज सेवा व अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों के क्षेत्र में लगातार बढ़-चढ़कर भाग लेती आ रही है। सोशल मिडिया द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि झारखंड टीम के चार सदस्यों ने संस्था की गाइडलाइन एवं कानून विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि नंदू वीर राम पुत्र बंसी राम, धनेश्वर राम पुत्र नरेश राम, अयोध्या नारायण पासवान पुत्र प्रसादी पासवान व महेश कुमार पासवान पुत्र राजदेव राम इन चारों व्यक्तियों की जानकारी हमें सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है कि यह चारों व्यक्ति संस्था व कानून विरोधी कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी हमें सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। जानकारी मिलते ही उन्हें संस्था से तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई और झारखंड के हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा उपरोक्त चारों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन स्वतंत्र है। संस्था द्वारा सदस्यता लेने से पहले ही हलफनामा व पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र संस्था लेती है ताकि भविष्य में संस्था व कानून गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाने पर उसे कानूनी करवाई पर वह व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।

