
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना के मवई गणेशपुर में व्यापार मंडल का गठन किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 8/8/2025 को मवई बाजार के समस्त व्यापारी एक स्थान पर एकत्रित हुएं जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल पहुंचे व कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू ने किया, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, जिला मंत्री कपिल यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कस्बे के व्यापारियों द्वारा आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों को क्रमशः माला पहनाकर सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में आए हुए नगर के व्यापारियों ने व्यापार मंडल के गठन हेतु अपने अपने सुझाव दिए, इसके बाद मवई बाजार के सभी व्यापारियों की आपसी सहमति से जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने संतोष सोनी को अध्यक्ष, ब्रजेश सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र अग्निहोत्री को वरिष्ठ महामंत्री एवं शिवप्रकाश गुप्त को महामंत्री, साथ ही अमित सिंह को कोषाध्यक्ष व मोहित कुमार को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। मनोनीत हुए सभी नव नियुक्ति पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल व वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने सभी नव नियुक्ति पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास भी है कि मनोनीत किए गए सभी पदाधिकारी मवई बाजार के समस्त व्यापारी भाईयों के सम्मान का ख्याल रखते हुए व्यापारी हित में कार्य करते हुए व्यापार मंडल को बुलंदियों में ले जाने का कार्य करेंगे, उन्होंने कहा कि जब मवई बाजार के व्यापारी भाई जिला संगठन को याद करेंगे तो जिला संगठन यहां के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा, साथ ही जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने नव नियुक्ति अध्यक्ष संतोष सोनी व वरिष्ठ महामंत्री धर्मेंद्र अग्निहोत्री को आदेशित करते हुए कहा कि 15 से 20 दिनों के अंदर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करें जिसमें नगर के सभी वर्गों को समायोजित करते हुए सभी के सम्मान का ख्याल अवश्य रखें और साथ ही उसी दिन भव्य शपथ ग्रहण भी करवाने का काम करें। नव नियुक्ति सभी पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी अपने जिलाध्यक्ष के निर्देशों का सहजता से पालन करेंगे और व्यापारी हित में काम करते हुए मवई बाजार व्यापार मंडल को बुलंदियों पर ले जाने का काम करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, खागा व्यापार मंडल के मंत्री शमीम अहमद, शैलेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, रवींद्र कुमार, सुरेश कुमार, जयनारायण, सहामत अली, रामसिंह, अजय गुप्ता, खन्ना शर्मा, इंद्रपाल लोधी, रामू शर्मा, भानु सोनी, शिवप्रसाद प्रजापति, हरी यादव, मनोज विश्वकर्मा, अमन गुप्ता, रामबाबू यादव, पप्पू यादव, सहित भारी संख्या में व्यापारी भाईयों की मौजूदगी रही।


