हाईस्कूल व इंटर में स्थान पाने वाले छात्रों को भाजपा नेता ने किया सम्मानित

Spread the love
छात्रों को सम्मानित करते भाजपा नेता जगदीश गौतम

आपकी खबरें न्यूज,
पहाड़ी चित्रकूट संवाददाता।

समाजसेवी भाजपा नेता जगदीश गौतम द्वारा हाईस्कूल एवं इंटर मे अपने विद्यालय मे प्रथम द्वितीय तृतीय पाने वाले शान्ती देवी इंटर कॉलेज पहाडी एवं पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाडी के छात्र-छात्राओं ,उनके अभिभावकों एवं स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं बच्चों से कहा कि जो भी बच्चा हाई स्कूल या इंटर की 2026 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में नाम लायेगा उस बालक को मोटरसाइकिल एवं बालिका को स्कूटी देकर सम्मानित किया जायेगा ।
भाजपा नेता समाजसेवी जगदीश गौतम लगातार विद्यालयों में जाकर प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं उसी क्रम पर आज शांति देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी के विद्यार्थियों को उनके द्वारा सम्मानित किया गया शांति देवी इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद गौतम ने हाई स्कूल एवं इंटर के तीन तीन छात्र छात्राओं को जो बोर्ड परीक्षा में स्कूल टाप किए हैं उनको शील्ड गोल्ड मेडल अंग वस्त्र एवं कामतानाथ की फोटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन बच्चो के माता पिता विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी सहित स्कूल के समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया। वही पालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी में हुये कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य अमोल सिंह मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रवीशंकर एवं प्रबंध संचालक शशि कला जीजीआईसी प्रधानाचार्य की मौजूदगी में हाई स्कूल एवं इंटर में विद्यालय टॉपर फर्स्ट सेकंड थर्ड को सम्मानित किया गया। जगदीश प्रसाद गौतम ने कहा कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है हर मामले पर आगे हैं अभी पुलवामा में हुए हमले पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत बनारस की व्योमका सिंह एवं छतरपुर की शेफाली कुरैशी द्वारा पाकिस्तान के दांत खट्टे किए गए हैं। इसी तरह लड़के भी किसी से कम नहीं है कानपुर का बालक अंतरिक्ष होकर आया है आप सब लोग भारत के भविष्य हैं आने वाले समय में आप लोगों के बीच से ही कोई ना कोई आईएएस, आईपीएस,मंत्री, विधायक, डॉक्टर, इंजीनियर बनेगा। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में चित्रकूट जिले का कोई भी विद्यार्थी यूपी की टाप टेन सूची मे नही आ सका। इस बात पर दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी छात्र हाई स्कूल इंटर में आगामी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टॉप में सूची में आयेगे उनको मोटर साइकिल एवं छात्राओ को स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जगदीश गौतम द्वारा बच्चो एवं शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय काम है। पालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज पहाडी के शिक्षक वीपेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि जो भी विद्यालय के छात्र छात्राये प्रदेश की सूची मे आयेगे उनको 51000 रुपये एवं जिले की सूची मे आने पर 11000 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह, अमोल सिहं, चन्द्र दत्त त्रिपाठी, छत्रधारी सिंह, राजेन्द्र शुक्ला पूर्व शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।

error: Content is protected !!