
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी, रामचंद्र गंगा घाट में गणपति का भू-विसर्जन करने के लिए जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग द्वारा गणपति भू-विसर्जन के लिए गड्ढा खोदने के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिससे जल प्रदूषण न फैल सके, इसी कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने भू-विसर्जन करने का आदेश जारी किया था। प्रशासन व भक्तों द्वारा भू-विसर्जन तो किया जाता है लेकिन इस वर्ष थाना क्षेत्र के असनी गंगा घाट में भू-विसर्जन के चार दिन बीत जाने के बाद भी गणपति की मूर्तियां वैसे ही खुली पड़ी हुई है। जिससे भक्तों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

