
आपकी खबरें न्यूज
जमशेदपुर संवाद सूत्र।
बर्मामाइंस क्षेत्र के विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती एवं विनोबा बस्ती में टाटा स्टील यूएआईएसएल द्वारा पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) नेताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है।
जद (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव ने कहा कि पिछले वर्ष जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक एवं जमशेदपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूएआईएसएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर बर्मामाइंस क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों-विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती, विनोबा बस्ती, दास बस्ती और कोयला ताल बस्ती में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की अनुशंसा की थी। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई है। इससे इन इलाकों में जल संकट गहराता जा रहा है।
वहीं जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बर्मामाइंस का दौरा कर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की, इस दौरान बस्तीवासियों ने पेयजल संकट से जुड़ी अपनी व्यथा सुनाई और कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो बस्तीवासियों के साथ मिलकर टाटा स्टील यूएआईएसएल गेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर उपस्थित नेताओं में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, महामंत्री गंगाधर पांडे एवं दीपू तिवारी, कोषाध्यक्ष दीनू, रसो बेहर्रा, सिद्धू कानू बस्ती के मुखिया अशोक पांडेय, राम बस्ती के मुखिया राम कर्मकार, हसमुख, हसीना, पूनम, चंदवती, सुमन, संध्या, अनु चौबे, नागेंद्र सिंह, राज किशोर शाही, बिंदु सहित बस्ती वासी शामिल थे।
