
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे।
असनी गंगा घाट के निकट विसर्जित की गई प्रतिमा। एसआई ने भगवान गणेश की आरती कर सुख और समृद्धि की प्रार्थना की।
आज गणेश महोत्सव के अवसर पर स्थापित की गई श्री गणेश की भव्य प्रतिमा को नम आंखों से विसर्जित किया गया। इसके पहले 151 कन्याओं के लिए कन्या भोज और भंडारे और विशाल जागरण का भी आयोजन किया गया। हुसैनगंज पुरानी बाजार से निकली विसर्जन यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए असनी गंगा घाट पहुंची। विसर्जन यात्रा में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगे “अगले बरस तू जल्दी आ” की कामना की गई। श्री गणेश पूजा कल्याण सेवा समिति के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री गणेश चतुर्थी के दिन पुरानी बाजार में महाराजा श्री गणेश विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी। आज हजारों की संख्या में भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारा लगाया। विसर्जन यात्रा में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भक्त शामिल हुए।
पुरानी बाजार से निकली विसर्जन यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए असनी गंगा घाट पहुंची जहां प्रशासन ने विसर्जन की विशेष व्यवस्था की इस मौके पर श्री गणेश पूजा कल्याण सेवा समिति से गोलू गुप्ता, गुड्डू, सुमित साहू, राहुल अग्रहरी, मनू गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, आनन्द गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रभात गुप्ता, रोहित अग्रहरी, सुनील आग्रहरी आदि भक्त शामिल रहे।