तवी नदी के चारों पुलो का एक एक हिस्सा धंसा, जनजीवन थमा

Spread the love
तवी नदी में जलस्तर उफान का दृश्य

आपकी खबरें न्यूज
जम्मू कश्मीर संवाद सूत्र।

जम्मू शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले तवी नदी के पुलों पर मंगलवार की मूसलाधार बारिश ने खतरा खड़ा कर दिया। रोजाना जम्मू शहर आने व यहां से जाने वाले हजारों वाहनों काे उनके गंतव्यों तक पहुंचाने वाले तवी नदी के चारों पुल एहतियातन कुछ देर के लिए बंद करने पड़े जिसके बाद पूरे शहर में ही जनजीवन थम गया।
हालांकि कुछ देर बाद तवी के बिक्रम चौक और डोगरा चौक को जोड़ने वाले दोनों मुख्य पुलों को छोड़ गुज्जर नगर और भगवती नगर तवी पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया लेकिन शाम को भगवती नगर पुल के एक हिस्से के धंसने के चलते उसे भी बंद करना पड़ा।
भगवती नगर पुल का हिस्सा धंसा
भगवती नगर पुल का जब हिस्सा धंसा तो उस समय उस पर वाहनाें की आवाजाही हो रही थी लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की इस हादसे में जान नहीं गई।
मंगलवार को दिन भर शहर में मूसलाधार बारिश होती रही और उस पर उफान मारती तवी नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच पुलों पर से गुजरने लगा।
जब तवी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा तो लोग अपने वाहनों को पुल पर खड़ा कर इस मंजर को देखने लगे लेकिन पुलिस ने लोगों को पुलों से हटाया और वहां से आवाजाही को बंद करवा दिया।
जबकि चारों पुलों को बंद रखना संभव नहीं था और प्रशासन ने कुछ देर बाद भगवती नगर व गुज्जर नगर पुलों से यातायात को निकालना शुरू कर दिया।
पुल का एक हिस्सा धंसने से यातायात बाधित होने से पुलों पर अफरा-तफरी
उधर जब भगवती नगर पुल का एक हिस्सा धंसा तो वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन फानन में तवी पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहनों की आवाजाही रुकवा उन्हें पीछे भेजना शुरू कर दिया।

error: Content is protected !!