लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान ढहने से मां बेटे की मौत, पांच सदस्य घायल

Spread the love
मकान गिरने से मां बेटे की मौत,5सदस्य घायल

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के गोधरौली गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिसकी चपेट में आने से मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार के अन्य पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुकेश बाजपेई की पत्नी और बेटे की मौत हुई है। वहीं घायल होने वालों में उनकी तीन बेटियाँ और एक बेटा शामिल हैं। हादसे के समय पूरा परिवार एक ही छत के नीचे सो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। जबकि मलवे में दबकर मुकेश बाजपेई की पत्नी रन्नो देवी (50), पुत्री कामिनी देवी (13), पुत्री क्षमता देवी (22) पुत्री प्रकाशनी देवी (15) तथा पुत्र प्रखर (11) गंभीर घायल हो गए। मकान ढहने की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचगया। सभी लोगों ने मिलकर दबे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि जीवित रहने की आशा पर मुकेश बाजपेई तथा उनकी मां माधुरी देवी को भी सीएचसी बिन्दकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
अन्य सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान रन्नो देवी की मौत हो गयी। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण पुराने और जर्जर मकानों के लिए खतरा और बढ़ गया है।

error: Content is protected !!