उल्टी दिशा से आ रहे सरिया लदे ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा,एक की मौत साथी घायल

Spread the love
घटना स्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुधवां मोड़ सर्विस लेन में उल्टी दिशा से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे 25 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुधवां गांव निवासी हारी लाल विश्वकर्मा का पुत्र सुशील विश्वकर्मा (25) अपने साथी राजू लोधी पुत्र रामशरन लोधी (24) के साथ बाइक से जिला चिकित्सालय में भर्ती रिश्तेदार को देखने आ रहा था। जैसे ही यह लोग नेशनल हाईवे-2 सुधवां मोड़ सर्विस लेन में पहुंचे तभी उल्टी दिशा से आ रहे सरिया लदे ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही सुशील विश्वकर्मा की मौत हो गयी।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों को कोहराम मच गया।
वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेजा।

मृतक सुशील विश्वकर्मा
error: Content is protected !!