
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर के समीप कन्हैया स्टोर्स के फार्म हाउस पर रविवार की सुबह सर्प काटने से सुंदरम साहनी (18) की मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि वह कमरे में सो रहा था। उस वक्त एक खतरनाक जहरीला सर्प ने उसे काट लिया और जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक बच्चों की मौत हो गई। वहीं मौके पर फार्म हाउस के मालिक सुनील कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी दी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो के बुरा हाल।


