पत्रकार महासंघ ने चिकित्साधिकारी के साथ किया पीपल का वृक्षारोपण

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
पहाड़ी/चित्रकूट, संवाददाता।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों ने संगोष्ठी कर पाण्डेय ढ़ाबा पहाड़ी में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी डा उदय प्रताप सिंह रहे। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक ने कहां कि वृक्षारोपण करने का बहुत महत्व है। यह पर्यावरण को शुद्ध करने, जलवायु परिवर्तन को कम करने, और जैव विविधता को बढ़ाने में मदद करता है। वृक्षारोपण मिट्टी के कटाव को रोकता है। जल स्रोतों को शुद्ध करता है। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। जिससे हवा साफ होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी प्रभारी डाक्टर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अपने मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाये और उसकी देखरेख अपने बच्चे की तरह करें। पौधा लगाने के बाद संरक्षण बेहद जरूरी है। संरक्षण के अभाव में पौधे सूख जाते हैं। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है। मण्डल अध्यक्ष अखिलेश दीक्षित ने कहा कि वृक्षारोपण वायु की गुणवत्ता में सुधार करने में योगदान करता है। जिससे हम सब लोगों को सांस लेना आसान हो जाता है। वन हमारे देश के फेफड़ों की तरह काम करते हैं, ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं और हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। वृक्षारोपण सभी को करना चाहिए जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन का स्तर बढ़ सके।

महासंघ के जिलाध्यक्ष शिवमूरत द्विवेदी ने कहा कि पाण्डेय ढ़ाबा पहाड़ी मे मौलश्री, बेला, रातरानी, मधुकामनी, अशोक, गुलाब, गुलहड, हरश्रृंगार आदि का वृक्षारोपण किया गया। सभी को एक पौधा लगाकर संरक्षित अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नामदेव, रमेश कुमार रैकवार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रामनारायण साहू, विराग पाण्डेय, डा. दिनेश कुमार सिंह कुशवाहा, गोपीचन्द पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!