गौरा चुरियारा नहर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक घायल, एक रिफर

Spread the love
Oplus_16908288

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा नहर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।
घायलों में संदीप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। वहीं रायबरेली जनपद निवासी अमन और रत्नेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार युवक काम खत्म कर रायबरेली स्थित अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए।
मामले में एसआई राकेश कुमार ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार कराया गया है और सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!