तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से रिटायर्ड लेखपाल की मौत, साथी बाल-बाल बचा

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

-तेज रफ्तार डंपर ने रिटायर्ड लेखपाल को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत।
-डलमऊ रोड चौराहे पर भीषण हादसा, 60 वर्षीय सेवानिवृत्त लेखपाल की गई जान।
-हुसैनगंज कस्बे में सड़क हादसा, डंपर चालक ग्रामीणों ने दबोचा।
-जमरावा से लौटते समय डंपर ने ली लेखपाल की जान।
-तेज रफ्तार डंपर बना काल, बाइक सवार लेखपाल की मौत।
-डलमऊ रोड चौराहे पर मौत का तांडव, लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित डलमऊ रोड चौराहे पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय सेवानिवृत्त लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार रिटायर्ड लेखपाल को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान महेंद्र प्रताप पुत्र रामगोपाल निवासी वर्मा चौराहा, सदर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रताप अपनी बाइक यूपी 71 एस 3702 से अपने तैनाती स्थल पर कार्यरत साथी लेखपाल पवनेश कुमार के साथ मिर्जापुर तालुके जमरावा क्षेत्र घूमने गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वह हुसैनगंज कस्बे के डलमऊ रोड चौराहे पर पहुंचे, तभी फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर यूपी 33 सीटी 1279 ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महेंद्र प्रताप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद साथी लेखपाल पवनेश कुमार पुत्र बिजली सिंह निवासी सौरा जलालपुर थाना उतराव जनपद प्रयागराज बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए डंपर को चालक सहित पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर व चालक को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि दूसरा सुरक्षित है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!