
आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।
गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल कलेक्ट्रेट पंहुचा जहां जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में सड़क संबंधित ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई गौरतलब है। कि संगठन काफी समय से ये मांग उठाता रहा है और इस समस्या से भी जिम्मेदारो को अवगत कराता रहा है कि जिले की बहुआ गाजीपुर रोड में गिट्टी मौरंग लड़े ओवरलोड भारी वाहनों ट्रक डम्फरों का धडल्ले से आवगमन हो रहा है जबकि मुख्य मार्ग बांदा टांडा है जिसमें टोल और ओवर लोडिंग चेकिंग से बचने के लिए भारी वाहन इस संकीर्ण मार्ग से निकलते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाए हो रही हैं।

एक माह के अन्दर दो बड़े हादसे हो चुके हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करसवां में ओवरलोड गिट्टी लदे डंफर के पलटने से मां और बेटी दब गई जिससे बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल को रिफर किया गया है। जिससे संगठन और क्षेत्र तथा ग्राम वासियों में आक्रोश है की आखिर प्रशासन क्यों नहीं जाग रहा है अभी और कितनी जानें यहां जाएंगी। पहले की भांति बैरिकेटिंग कर इन भारी वाहनों का प्रवेश क्यों नहीं रोका जा रहा है कलेक्ट्रेट पहुंची गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष ने ललौली थाना पुलिस की रिपोर्ट भी ज्ञापन में संलग्न की जिसमें पुलिस ने भी यह माना है कि टोल की वजह से भारी ओवरलोड वाहन बड़ी संख्या में यहां से निकल रहे हैं अब रिपोर्ट भी डीएम को भेजी जा चुकी है। अब जिलाधिकारी द्वारा आदेश पारित कर यहां भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर लोगों की जान बचाई जाए। संगठन ने दूसरी मांग रखी बांदा टांडा हाइवे पर शाह कोराई बायपास का जल्द से जल्द निर्माण कर शहर के अन्दर लगने वाले जाम और हादसों पर अंकुश लगाए जाने की आवाज उठाई है। संगठन ने तिसरी मांग बहुआ कस्बे के अन्दर लगने वाली बाजार बुधवार और शनिवार को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री लगाए जानें की मांग उठाई है। ज्ञापन एसडीएम ने लिया और कहा कि भारी वाहनों का रूट बदलाया जाएगा समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। इस दौरान सरला सिंह, उत्तरा देवी, छाया, संयोगिता, सतून, राजरानी, सविता आदि लोग रहीं।

