
आपकी खबरें न्यूज,
बिन्दकी फतेहपुर संवाददाता।
बिन्दकी थाना पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 07 दिसंबर 2025 को थाना बिन्दकी में तैनात उपनिरीक्षक बृजेश कुमार द्वारा मु0अ0स0-427/25 धारा 305/331(4) से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन पुत्र रज्जन, निवासी हरीखेडा, थाना बिन्दकी, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 28,515 रुपये नकद, एक पल्सर मोटर साइकिल (चेसिस नंबर-MD2B68BX8RPA18053) मय चाबी एवं एक दुकान के शटर की चाबी बरामद की गई है। बिन्दकी थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


