डंपर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
चाँदपुर फतेहपुर संवाददाता।

डम्फर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्धि की मौके पर दर्दनाक मौत, घर जा रहे वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर रो रो कर बिलखते रहे। थाना क्षेत्र के गोसाईपुर मजरे कोठा बखरिया निवासी रामकुमार (60) पुत्र स्व.लल्लन अपने गाँव से अमौली गए थे। अमौली-घाटमपुर मार्ग के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य में चल रहे डम्फर ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में वृद्ध साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार व डम्फर चालक मौके से फरार हो गये। घटना से हड़कम्प मच गया। स्थानीय थाना पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुचा और परिजनों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के पुत्रो से तहरीर लेकर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!