वारंटी अभियुक्त अखिलेश पासी गिरफ्तार,फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र की भिटौरा चौकी पुलिस ने वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में भिटौरा पुलिस टीम ने 02 दिसंबर 2025 को एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का नाम अखिलेश पासी पुत्र किशोर उर्फ रामकिशोर, निवासी ग्राम भट्ठा घनश्यामपुर, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष है। उसके विरुद्ध एसटी संख्या 1278/2022, धारा 366/376 भादवि में माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई भिटौरा चौकी प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार के नेतृत्व में, तथा कांस्टेबल अशोक कुमार मौर्य की सक्रिय भूमिका के साथ की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना, सुरागरसी और प्रभावी पतारसी के आधार पर अभियुक्त को धर दबोचा।
चालानी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-01 (क्राइम अगेंस्ट वूमेन), फतेहपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। भिटौरा चौकी पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।

error: Content is protected !!