
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
देवा केंद्र के मानसिक दिव्यांग बच्चों ने विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर जिला विकास अधिकारी के साथ हरी झंडी दिखाकर जन चेतना कार्यक्रम पल्स डिसेबिलिटी अभियान की शुरुआत की, विकास भवन के प्रांगण में देवा केंद्र के मानसिक दिव्यांग बच्चों ने जिला विकास अधिकारी, दिव्यांग कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं देवा इंटरनेशनल सोसायटी पर चाइल्ड केयर के अध्यक्ष एवं चिकित्सा मनोवैज्ञानिक डॉक्टर तुलसी संस्था सचिव श्याम लाल तथा देवा की सहयोगी टीम विजयपाल, अनुपम, मोनिका, राजू, चंद्र प्रकाश एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावक के साथ मिलकर पल्स डिसेबिलिटी अभियान की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। सभी अतिथियों का डॉक्टर तुलसी ने स्वागत करते हुए पल्स डिसेबिलिटी अभियान से अवगत कराया और इस संदेश को सभी ब्लॉकों में शहर में जन चेतना कार्यक्रम के माध्यम से बताने के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया।जिला विकास अधिकारी ने दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने एवं अन्य अधिकारियों ने डॉक्टर तुलसी के इस पल्स डिसेबिलिटी अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की और हरी झंडी दिखाई। इसके पश्चात देवा केंद्र की चारों गाड़ियां चारों दिशाओं में जाकर के जन सामान्य को पल्स डिसेबिलिटी अभियान के बारे में गणमान्य कोअवगत कराया एवं दिव्यांग बच्चों को दिनांक 3 दिसंबर को हो रहे देवा केंद्र पर खेलकूद में आने का निमंत्रण दिया। शाम 4:00 बजे इस जन चेतना कार्यक्रम का समापन देवा केंद्र के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
