धान लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया,एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बजरंगपुरा के पास रविवार देर शाम धान लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर खेत में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन संख्या UP71 Z 3209 हादसे का शिकार हुआ। ट्रैक्टर पर सवार हरिओम (27) पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन, लालबाबू (34) पुत्र फुल लोधी, तथा दीनदयाल (38) पुत्र ठाकुरदीन, तीनों निवासी ग्राम बजरंगपुरा, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी भेजकर पंचनामा कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

error: Content is protected !!