
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
योगी सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना वृद्धों के भोजन से लेकर दवा तक सभी जरूरतों में साथ निभा रही है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों का जीवन सरल और सम्मानजनक हुआ है। वाराणसी में 1 लाख 42 हजार से अधिक बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया वित्तीय वर्ष 2025 -26 मे 15,297 नए बुजुर्ग लाभार्थियों को शामिल किया गया, जबकि पहले से 1,28,119 लाभार्थी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। सत्यापन के बाद मृत और अपात्र पाए गए 1,298 नामो को सूची से हटाया गया। वर्तमान में कुल 1,42,118 नागरिक वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़कर इसका लाभ ले रहे हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को राज्य सरकार प्रतिमाह 1000 पेंशन प्रदान करती है। यह राशि है हर तिमाही सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। समाज कल्याण विभाग समय-समय पर लाभार्थियों की सूची का सत्यापन कर अपात्र व्यक्तियों को बाहर कर नए पात्र वृद्धजनों को जोड़ता रहता है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है फैमिली आईडी, एक परिवार एक पहचान, प्रणाली से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को स्वयं चिन्हित किया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया शामिल व्यक्तियों की जानकारी उनके सहमति से एसएमएस ,व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से ली जाएगी। जिनकी सहमति डिजिटल रूप से न मिल सके, उनसे ग्राम पंचायत सहायक या विभागीय कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे। जिनकी आयु अगले 90 दिनों में 60 वर्ष होने जा रही है। सहमति प्राप्त होने के बाद योजना अधिकारी 15 दिन में डिजिटल सिग्नेचर से पेंशन स्वीकृत करेंगे और लाभार्थी को स्वीकृति पत्र भेजा जाएगा। भुगतान सीधे बैंक खाते में होगा और प्रत्येक किस्त की सूचना एसएमएस से दी जाएगी। साथ ही सरकार एक मोबाइल एप भी उपलब्ध कराएगी जिसमें भुगतान विवरण पासबुक की तरह देखा जा सकेगा।
