
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ–साथ पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में आज संविधान दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर. एन. सिंह, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओजस श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र यादव, दयाशंकर तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अरविन्द पाण्डेय सहित मंडल कार्यालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संविधान दिवस के अवसर पर वाराणसी मंडल की विभिन्न यूनिटों एवं उप-मंडल कार्यालयों में भी संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया तथा सभी ने संविधान की मूल भावना, राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं व्यक्ति की गरिमा को सर्वोच्च मानते हुए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के महत्त्व, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
