
आपकी खबरें न्यूज,
गाजीपुर वाराणसी संवाददाता।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अबरार कुरैशी पुत्र बसरूद्दीन कुरैशी ग्राम-सरैली उर्फ पहेतिया, थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल व जंगीपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल व थाना जंगीपुर पुलिस के संयुक्त योगदान से आवेदक के (75,186) रूपये वापस कराये गयें।
