
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों एवं वस्तुओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की गई है। थाना लालपुर पाण्डेयपुर की पुलिस टीम ने केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से दो गुम मोबाइल फोनों को सकुशल बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिया है।
यह कार्य पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। CEIR पोर्टल पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार, 22 नवंबर 2025 को दोनों मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए। बरामदगी के बाद मोबाइलों के मालिकों को थाने पर बुलाकर उनके उपकरण सकुशल सौंप दिए गए।
गुम मोबाइल की शिकायत कैसे करें
पुलिस ने नागरिकों को याद दिलाया कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो वह निम्नलिखित दो तरीके अपना सकता है
1-अपने नजदीकी पुलिस थाने पर मोबाइल की खरीद का बिल सहित शिकायत दर्ज कराएं।
2-सीधे CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। इसके लिए मोबाइल बिल और पुलिस में दर्ज शिकायत की कॉपी अपलोड करनी होगी।
इस प्रक्रिया का लाभ यह है कि यदि गुम हुए मोबाइल में कोई दूसरी सिम कार्ड लगाई जाती है, तो उसकी सूचना CEIR पोर्टल के जरिए संबंधित शिकायतकर्ता और पुलिस थाने को स्वचालित रूप से मिल जाएगी, जिससे बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है।
बरामदगी अभियान में शामिल वाली टीम में लालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल राजेश प्रसाद शामिल थे पुलिस का यह प्रयास नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तकनीक का उपयोग कर अपराध नियंत्रण में एक सराहनीय कदम है।


