शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा, दोनों को जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

-तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुलेट सवार दो लोग गंभीर घायल,रिफर ।
-ग्रामीणों ने दिखाया साहस, हादसे के बाद बोलेरो चालक को पकड़ा।
-हुसैनगंज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से दो घायल।
-बोलेरो की टक्कर से दोनों घायलों के पैरों में आई गंभीर चोटें।
-तेज रफ्तार का कहर: बुलेट सवार गंभीर, बोलेरो चालक हिरासत में।
-बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों को गंभीर चोटें आई।
-बोलेरो की तेज रफ्तार ने छीनी खुशियों की चमक, बुलेट सवार दो गंभीर घायल।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी लल्लू गुप्ता की लड़की की शादी समारोह से वापस आ रहे तिवारीपुर निवासी राजू प्रजापति (45) और उसरपुरवा निवासी श्रीकृष्ण लोधी (50) बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आती बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुसैनगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बोलेरो चालक को पकड़ लिया, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!