
आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह जनपद का कार्य भार ग्रहण करते समय अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही जनपद में अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब व जुआडखानों को बंद करने की बात कही। तो वहीं जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी रोड पर थाने से चंद कदम दूरी पर मादक पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। जिस पर प्रतिबंध लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम दिख रही है। नतीजा यह है कि युवा पीढ़ी नशे की लत में डूबकर कई गैर कानूनी कामों को अंजाम दे रहे हैं, और तो और बुरी लत में फंस कर जीवन बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही समाज में भ्रष्टाचार रूपी कोढ़ जैसी बीमारी उत्पन्न कर रहे हैं। हालात यह है की क्षेत्र में चोरी, डकैती, सेंधमारी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। छोटे-छोटे गांजा विक्रेताओं को पड़कर 1 या डेढ़ किलो गांजा पकड़कर पुलिस पीठ थपथपा लेती है जबकि भांग की सरकारी दुकानें इस बिक्री का प्रमुख केंद्र बनी हुई है बता दे कि गांव सहिली क्षेत्र में बिक रहे नशीले पदार्थ युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा लेने वाले किशोर भी आजकल गांजे का कश लगाते आसानी से देखें जा सकते हैं। हाई क्लास सोसाइटी में जहां नशा एक फैशन बन गया है। वही गरीब बस्तियों में रहने वाले युवा बीड़ी, सिगरेट के अंदर गांजा भरकर कश लगाते नजर आते हैं। नशे का अड्डा क्षेत्र के गाजीपुर एवं सुकेती अवैध कारोबार फल फूल रहा है। जिस पर लगाम लगना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है। ग्रामीण अंचल में आवंटित भांग की दुकानों की आड़ में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री का खेल खुले आम हो रहा है या उसके आसपास मंडराने वाला शख्स यही पूछता है की क्या चाहिए इशारा साफ रहता है। उपभोक्ता को केवल खट्टी मीठी खाने की जरूरत है और फिर पुड़िया हाजिर।

