घर से घसीटकर पेड़ से बांधकर पीटने पर 6 पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

चौबेपुर नरायनपुर गांव में बुधवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट कर की। गुलाब प्रसाद के घर पहुंचकर बिना वजह गाली-गलौज करते हुए उनके परिजनों सनी, गोविंद, राधिका देवी को जबरन अपने दरवाजे पर ले जाकर बिजली के पोल और नीम के पेड़ से बांध दिया। फिर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित गुलाब प्रसाद निवासी नरायनपुर ने बताया कि विरोधी नंदलाल, शशिकांत, रविकांत , राजेंद्र राम ,नागेंद्र , जयशंकर ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में इस मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!