मोटेश्वर महादेव मंदिर में मनाया गया विष्णु लक्ष्मी जी का 8वां स्थापना दिवस

Spread the love
मोटेश्वर महादेव मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते भक्त

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

सिद्धपीठ मोटेश्वर महादेव मंदिर में विष्णु लक्ष्मी जी का 8वां स्थापना दिवस और भंडारा धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में भक्तों ने गीत संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। मोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भंडारा देर शाम तक चला। कार्यक्रम के आयोजक जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने बताया कि मोटे महादेवन मंदिर में सन् 2017 में विष्णु तथा लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसका वार्षिकोत्सव मोटे महादेवन मंदिर में सुंदरकांड व भंडारे के साथ कराया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता, नगर पालिका के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, आचार्य विमला कांत आचार्य रवि शंकर मिश्रा, जयप्रकाश सिद्धराज गिरजा शंकर श्रीवास्तव नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त भाजपा नेता राम प्रताप सिंह, कुलदीप भदोरिया संतोष सिंह राजू, विनोद शरण गुप्ता अमिताभ बिहारी शरण सुरेंद्र पाठक विनय फौजी, सुशील फौजी, आशीष मिश्रा अभिषेक सैनी आदि रहे।

error: Content is protected !!