साइकिल व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज़,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार हथगांव थाना क्षेत्र के सराय साबा नगरा गांव निवासी संतोष पुत्र महेश अपने गांव जा रहे थे तभी रास्ते में साइकिल सवार रहीमाल पुत्र छत्रपाल निवासी बेला की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएससी हुसैनगंज भेजा गया। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज भेजो तथा साइकिल व बाइक मोटरसाइकिल को सुरक्षित खड़ा करवा दिया।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मोटरसाइकिल व साइकिल की टक्कर हुई है घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज भेजा गया है।

error: Content is protected !!