
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
-हाईवा के पेड़ से भिड़ने के बाद मार्ग हुआ अवरुद्ध: हुसैनगंज- डलमऊ मार्ग पर लगा लंबा जाम।
-जाम को छुड़ाने में स्थानीय पुलिस का छूट रहा पसीना।
-आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान।
-असनी गंगा ब्रिज बंद होने से हुसैनगंज-डलमऊ मार्ग पर भारी वाहनों का दिन भर चलता है रेला।
-ओवरलोड भारी वाहनों के चलने से गड्ढों में तब्दील हो रही है सड़क।
तीन माह पूर्व क्षतिग्रस्त हुए असनी गंगा ब्रिज के बंद होने से वैकल्पिक मार्ग हुसैनगंज डलमऊ से छोटे बड़े भारी वाहन का इसी मार्ग से रायबरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ की ओर जा रहे हैं। इन शहरों के लिए आने जाने का एक मार्ग हुसैनगंज डलमऊ मार्ग ही है, इस मार्ग पर 3 माह से वाहनों के चलने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है। सिंगल मार्ग होने के चलते डबल वाहनों का निकलना मुश्किल होता है। इसलिए इस मार्ग में क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ आए दिन लंबा जाम भी लगता है। आपको बताते चले की हुसैनगंज डलमऊ मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक इंटर कॉलेज भी हैं, जहां पर विद्यालय की बसें बच्चों को लेने के लिए आती जाती हैं और वह जाम में ही फंसकर रह जाती है, बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही हुसैनगंज डलमऊ मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसके साथ-साथ सरकारी कर्मचारी व एंबुलेंस, रोडवेज बसें भी जाम में फंसी रह जाती हैं। जिससे यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। जिसके चलते कस्बे वासियों के साथ ही राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताते हैं आज सुबह हुसैनगंज बहबलपुर गांव के बीच एक गिट्टी लदा हाईबा डलमऊ की ओर जा रहा था सामने से आ रहे डंपर को साइड देने के चक्कर में वह कच्ची में उतरकर पेड़ से भिड़ गया। जिससे चला खलासी और ड्राइवर बाल बाल बच गए लेकिन इस मार्ग पर करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम दोनों और लग गया। पुलिस अभी भी क्रेन की मदद से हाईवा को हटाकर जाम खुलवाने में लगी हुई है। इसके अलावा हुसैनगंज चौराहे पर भी कोई पुलिस व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को इस मार्ग को और अधिक चौड़ा करना चाहिए।
