
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
विजयदशमी व महात्मा गांधी के पावन पर्व के साथ भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी के पुत्र सर्वज्ञ तिवारी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भिटौरा ब्लॉक के मवइया गांव में स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंचकर 90 बुजुर्गों को भोजन करा कर ब्लॉक प्रमुख के बड़े भाई संतोष तिवारी द्वारा वस्त्र वितरण किया गया। इसके उपरांत जन्मदिन पर सर्वज्ञ तिवारी द्वारा केक काटकर सभी बुजुर्गों को खिलाया गया। जिस पर बुजुर्गों ने बधाई गीत गाकर सर्वज्ञ तिवारी को लंबी आयु एवं शुभकामनाओं की बधाई दी।



