जन्मदिन मानने आए युवक के साथ मारपीट,मुकदमा दर्ज

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

भेलुपुर थाना क्षेत्र के अस्सी इलाके में स्थित प्रकाश पेइंग गेस्ट हाउस के कमरा 401 में बीते 17 तारिक को महालक्ष्मी नगर कॉलोनी भुल्लनपुर पीएसी के रहने वाले समर सिंह की तहरीर पर उसके पूर्व परिचित अपराजित और 8-10 अज्ञात के विरुद्ध भेलुपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। आरोप है कि आरोपियों ने फ़ोन कर जन्मदिन मानने के लिए बुलाया। जब मौके पर पहुचा तो पहले से आरोपी और उसके 8-10 की संख्या में अज्ञात लोग पहले से होटल के कमरे में मौजूद थे। पीढ़ित को देखते ही सब दरवाजा अंदर से बंद कर के गाली गलौज करते हुए जान से मरने की नीयत से मारपीट कर मरणासन अवस्था मे पहुचा दिए। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!