मतदाता सूची के सत्यापन व चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करे,बीएलए

Spread the love
जनता दल (यूनाइटेड)-बारीडीह जिला कार्यालय में BLA की बैठक

आपकी खबरें न्यूज,
जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम संवाददाता।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त व सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को BLA (बूथ स्तर अभिकर्ता) से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया था कि मतदाता सूची के सत्यापन और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में BLA की भूमिका अहम होगी।
इन्हीं निर्देशों के मद्देनज़र जनता दल (यूनाइटेड)-पूर्वी सिंहभूम ने कल बारीडीह स्थित जिला कार्यालय में BLA विषयक एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले जमशेदपुर महानगर और सभी संबंधित थाना अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, मतदाता सूची के सत्यापन और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में विशेष रूप से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में BLA की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए थाना स्तर पर अलग बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए संबंधित थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक बुलाए तथा बैठक की स्थान एवं तिथि निर्धारित कर दी गई। साथ ही जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे थाना समिति के साथ समन्वय स्थापित कर BLA की नियुक्ति प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरे राम सिंह, राणा प्रताप सिंह, चंद्रशेखर राव, दुर्गा राव, राजेश कुमार, विकास साहनी, मृत्युंजय कुमार सिंह, आकाश शाह, अमृता मिश्रा, राजेश प्रसाद, भास्कर मुखी, प्रेम सक्सेना, दीपक गौड़, शंकर कर्मकार, मृत्युंजय शर्मा, कुंदन मुखी, दिनेश सिंह, राकेश कुमार, बबलू कुमार, जवाहर सिंह, मनोज ओझा, लाल गोद, अनिल पाव, अशोक सिंह, नीरज साहू, किशोर सिंह, विकास कुमार, गणेश चंद्र, पीवी कुमार, अर्जुन यादव, कृष्ण गोप, रविंद्र सिंह, परविंदर राम, आनंद पांडे, संजीव सिंह, मनोज राय, प्रदीप गोर, राजकिशोर रजक, महुआ चक्रवर्ती, रीना डी, मालिका प्रमाणिक, बालुता प्रसाद, सुष्मिता सरकार, पम्मी देवी, सविता ठाकुर, दीप नंदिनी नाग, पुतुल सिंह, ममता सिंह और वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।
बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि बूथ ही संगठन की रीढ़ है और BLA की सक्रिय नियुक्ति व प्रशिक्षण से ही मतदाता सूची का शुद्धिकरण और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी।

error: Content is protected !!