एन जे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अवधी फिल्म ‘दंश’ की शूटिंग पूरी, जल्द होगी रिलीज

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

फतेहपुर में एन जे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित अवधी फिल्म ‘दंश’ की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग जनपद फतेहपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बहुत ही जल्द यह फिल्म N J Film Production के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें जनपद की कई स्थानीय प्रतिभाओं ने अपनी अभिनय क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ‘दंश’ एक महिला प्रधान फिल्म है, जो समाज की सच्चाइयों को आईना दिखाने का कार्य करेगी और सामाजिक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
फिल्म की कहानी प्रतिभा सुरेश खांडेकर द्वारा लिखी गई है। वहीं फिल्म के मुख्य कलाकारों में ज्योति गुप्ता, अनिल मौर्या, किरन गौतम, कुलदीप विश्वकर्मा, आज़मी कमर, आरती गुप्ता, विनोद गुप्ता, वेद प्रकाश, विनोद कॉमेडियन, रामजी श्रीवास्तव, विकास ओबेरॉय सहित कई कलाकार शामिल हैं।
फिल्म का निर्देशन जनपद फतेहपुर के निर्माता एवं निर्देशक नदीम जावेद ने किया है। वहीं फिल्म की छायांकन की जिम्मेदारी राजा कश्यप, अनिल मौर्या और अंशु ने संभाली है। फिल्म से जुड़े कलाकारों ने बताया कि सभी कलाकारों ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने किरदारों को निभाया है। वहीं निर्माता एवं निर्देशक नदीम जावेद ने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
उन्होंने आगे कहा कि एन जे फिल्म प्रोडक्शन का हमेशा से उद्देश्य समाज को साफ-सुथरी, सामाजिक और संदेशपरक फिल्में देना रहा है, साथ ही जनपद की छुपी प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना भी उनकी प्राथमिकता रही है।

error: Content is protected !!