4 नकाब पोस दबोचे गए, लाखों का माल बरामद

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

लालपुर पांडेयपुर पुलिस टीम ने नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के कुशल नेतृत्व में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
दीपक पटेल पुत्र महेंद्र पटेल, निवासी बजरडीहा स्टेडियम के पास, थाना शिवपुरअभिषेक राजभर पुत्र अशोक राजभर, निवासी लमही पोखरे के पास आयुष उर्फ नन्हू पुत्र दिनेश विश्वकर्मा, निवासी हाजीपुर मनोज पटेल पुत्र शंभूनाथ, निवासी मदवा रात्रि करीब 11:20 बजे, रेलवे पशुपुरनाथ चौकी के पास से इनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु व सफेद धातु के आभूषण, सिक्के, चम्मच, बर्तन, नकद 1870 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी से प्राप्त रुपये खाने-पीने व मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे।

error: Content is protected !!