तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव गांव ब्लॉक के ग्राम सभा मोलनापुर स्थित गाजीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान ढाका ग्राम सभा निवासी आकाश पुत्र कमल निषाद के रूप में हुई है। आकाश रोज की तरह सुबह में दौड़ लगाने के लिए हाईवे पर गया था। तभी गाजीपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। जबकि आरोपी चालक कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर चौबेपुर एसओ इंद्रेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उन्होंने कहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।

error: Content is protected !!