
आपकी खबरे न्यूज
सरोजनी नगर लखनऊ।
भारतीय किसान यूनियन लोक तांत्रिक उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय गठन की ओर से आशियाना स्थित सालेह नगर में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी ने की। इस अवसर पर संगठन द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को एक हजार कंबल वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवीर सिंह राजू, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक हरिओम वर्मा, विधायक देवेंद्र राजपूत तथा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय राजपूत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत,बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने संगठन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों, मजदूरों और जरूरतमंदों की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।इस मौके पर तहरी भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और सेवा भाव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर संगठन के मंडल सचिव डॉक्टर एके राय, जिला प्रभारी अशोक मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा दीन लोधी, नगर अध्यक्ष सूबेदार लोधी, समय तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।


