
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी नि.सं.।
कचहरी परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया। गुस्साए वकीलों ने दो पुलिसकर्मियों जिसमें एक बड़ा गांव थाने पर सब इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर दी। दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से वहां पर अफरा तफरी की माहौल बन गया और देखते-देखते पूरी कचहरी परिसर छावनी में तब्दील हो गया। दरअसल बीते दिनों चेकिंग के दौरान एक दारोगा द्वारा वकील शिव प्रताप सिंह के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया था इसी घटना को लेकर आज वकीलों ने कचहरी परिसर में धरना और विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके दौरान यह घटना घटी। घटना को लेकर बार काउंसिल ने निंदा व्यक्त करते हुए घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वही अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा ने पूरे मामले की जांच के उपरांत घटना में अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

