
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज कस्बे में शुक्रवार को मोहब्बत एवं शांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। सभी हाथों में इस्लामी झंडा लेकर फहराते हुए सड़कों पर निकल पड़े। बुजुर्गों से लेकर छोटे छोटे बच्चे भी झंडा लेकर जुलूस में शामिल हुए। इस पाक मौके पर इलाकों को पताकों एवं विभिन्न रंगों के कपड़ों से सजाया गया। यह जुलूस बीच वाली जामा मस्जिद से उठकर तकिया, तिवारीपुर, दुर्गा चौराहा, पुरानी बाजार, सब्जी बाजार, पोस्ट ऑफिस, हुसैनगंज चौराहा होते हुए असनी रोड़ खिन्नी तले वाली मस्जिद में देर शाम 7 बजे समाप्त हुआ, जुलूस में आए हुए अकीदत मंदो ने नात शरीफ पढ़ते हुए व नारए तकबीर अल्लाह हू अकबर कहते हुए जुलूस में चल रहे थे। कदीमी रास्तों में जुलूसे मोहम्मदी में आए अकीकद मंदो के लिए लोगों ने लंगर भी बांटे। जुलूस में कस्बे के अलावा फरसी, शकूलपुर, गौरा चुरियारा, जमरावा, मवई, मानपुर, सेमौरा, औढेरा आदि गांव से आए लोग भी जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हुए, जुलूस में बच्चे बूढ़े और जवान महिलाएं भी शामिल हुई। बच्चों के साथ-साथ जुलूस में नौजवान भी बड़े-बड़े परचम लेकर चल रहे थे। इस दौरान जुलूस में सरकार की आमद मरहबा, पत्ती- पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल, हमारे नबी की क्या पहचान, बच्चे बच्चे हैं कुर्बान जैसे नारे भी लगाए गए। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हुसैनगंज पुलिस मुश्तैद रही। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी को जुलूस में शामिल अकीदत मंदो ने गुलाब की माला पहनाकर स्वागत किया।
मौलाना हाफिज फरीद ने कहा कि हम लोग पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1500 साल पूरे होने पर जन्मदिन मना रहे हैं तथा उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके आगमन से पूरी दुनिया में हर कौम में खुशी की लहर दौड़ गई थी। हम लोग उनके जन्मदिन पर पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया को अमन शांति का पैगाम दिया था। उनका कहना था कि जो दूसरे पर रहम नहीं करता, अल्ला ताला उस पर रहम नहीं करता है। जुलूस में अब्दुल कुद्दुस्, मेराज अहमद, दीन मोहम्मद, हाफिज जुबेर साहब, हाफिज शब्बीर अहमद साहब, लल्लन अहमद, शकील भाई, जावेद राइन, शब्बीर, साबिर राइन, अल्ताफ ठेकेदार, नौशाद, इरशाद भाई नलकूप ऑपरेटर, कामिल भाई, वहीद सहित सैकड़ो लोग जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हुए।


