आपकी खबरें न्यूज
खागा फतेहपुर संवाददाता।
खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर चौकी क्षेत्र के कुलहड़िया चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। महिला बाइक पर सवार होकर बलरामपुर दवा करने जा रही थी, तभी कुलहड़िया चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला बाइक से गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

