हुसैनगंज व एसओजी टीम के संरक्षण में खेला जा रहा लाखों का जुआ

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना हमेशा किसी न किसी मामले पर हमेशा सुर्खियों पर बना रहता है। क्षेत्रीय जनता थाना प्रभारी की कार्यशैली से काफी परेशान है लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। सूत्रो कि माने तो थाना में काफी समय से कई ऐसे मामले हैं जिनकी तहरीर दी गई लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अब उनका भरोसा हुसैनगंज पुलिस के ऊपर से उठता जा रहा है। इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांजा व जुआं कारोबारियों, ओवरलोड ट्रक अवैध मिट्टी खनन, लकड़ी कटान या जुर्म जरायाम से जितने भी मामले हैं वह क्षेत्र में काफी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने की जगह उगाही करने में जुटी हुई है। ऐसे थाना प्रभारी पर पुलिस अधीक्षक भी इतना क्यों मेहरबान हैं? यह बात किसी के पल्ले नहीं पड़ रही है या फिर थाना प्रभारी को किसी माननीय का संरक्षण प्राप्त होने के कारण पुलिस अधीक्षक महोदय भी इस थाना की ओर ध्यान देने की बजाए अपने काम में मस्त दिखाई देते है।
वही हुसैनगंज थाना के क्षेत्र में जुआं का खेल जारी व थाना की पुलिस व एसाओजी को महिनवारी बराबर मिल रहा है। बीते हुए कल वीडियो वायरल हुआ था। थाना प्रभारी जानकर बन रहे अनजान।

error: Content is protected !!