
आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।
पनी मोहल्ले में शिव मंदिर का गेट तोड़कर चोरी कर मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर हड्डियां और मांस फेंककर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का किया गया प्रयास। विहिप के लोगो ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया। वहीं विहिप नेता वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि यह मंदिर गुप्ता परिवार के द्वारा बनाया गया था। उनकी बेटी की शादी के बाद वह भी खत्म हो गए जिसकी देख रेख करने वाला कोई नही था। तभी अल्पसंख्यक बस्ती में स्थापित मंदिर का गेट तोड़कर चोरी कर ले गए और मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़कर खंडित कर। हड्डियां और मांस को फेंककर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे अज्ञात लोगों पर कार्यवाही की मांग है। इसे गोद लेकर बनवाया जाएगा और इसके लिए जिलाधिकारी और अधिकारियो से कार्यवाही की मांग की जाएगी नही तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

