दिन संदिग्ध चोर को ग्रामीणों ने पकड़े का किया प्रयास, चोर हुआ फरार

Spread the love
चोर को पकड़ने का ग्रामीण कर रहे प्रयास

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव में चोरी की एक घटना सामने आई है। गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति को गांव में घूमते देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह व्यक्ति दो दिन पहले भी गांव में देखा गया था। जैसे ही ग्रामीणों को चोर की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, चोर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी है। हुसैनगंज पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। और संदिग्ध व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

error: Content is protected !!