
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा बलखंडी मोड़ पर दो बाइकों की जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक से चार युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी गोविंद पुत्र राम औतार (22) बाइक पर सवार होकर पिता को खेत में खाना देने जा रहा था। जब उसकी बाइक भिटौरा बलखंडी मोड़ पर पहुंची तभी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बसावन गांव निवासी उदय सिंह उर्फ रोहित पुत्र राजेंद्र कुमार (17) व गांव निवासी अनुपम पुत्र कामता (19) और मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सर्वेश पुत्र राम औतार (17) तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सामने से आ गए। जिससे दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई और दोनों बाइकों से सभी चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।

