
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छिटनापुर मजेर छेउका हुसैनगंज गाँव में बीती शाम खेत जाते समय तालाब किनारे पैर फिसल जाने से अधेड़ की तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार छिटनापुर मजरे छेंउका हुसैनगंज गांव निवासी स्व० रामबली पाल पुत्र रामसजीवन पाल (49) मंगलवार की शाम खेत जा रहा था। तभी गांव के बाहर तालाब किनारे उसका पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी।

आस पास खेतो में काम कर रहे किसानो ने तालाब में कूदकर राम सजीवन पाल को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

