अवैध खनन का खेल जारी, रात के अंधेरे में दौड़ रहे डंपर-पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के मौजमाबाद गांव में रात के अंधेरे में पीली मिट्टी का खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बीते काफी समय से खनन माफिया सक्रिय हैं और रात के समय दो डंपरों के जरिए बड़े पैमाने पर पीली मिट्टी का अवैध खनन कर उसे अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल रात में बेखौफ होकर चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध खनन में असनी चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और खनन माफियाओं पर कब तक शिकंजा कसता है।

error: Content is protected !!