शहर पटाखा मार्केट में हादसे के बाद हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक ने पटाखा दुकानों की सुरक्षा जांच की तेज

Spread the love
पटाखा दुकान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जांच करते एसएचओ

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज क्षेत्र में दीपावली पर्व के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने व फतेहपुर शहर के लोधीगंज के पटाखा बाजार में आज हुए हादसे को देखते हुए हुसैनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने क्षेत्र के हुसैनगंज, जमरावा, 12मील, सातमील, मवई और भिटौरा में पटाखा बारूद की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दुकाने निर्धारित मानक और तय दूरी के अनुसार लगाई जाए तथा अग्निशमन यंत्र, रेत और पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। दुकाने भी दूर फासले से लगाई जाए। साथ ही दुकानों में बिजली के तारों की सुरक्षा जांच करने किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को आसपास ना रखने और लाइसेंस के अनुसार पटाखे बेचने की हिदायत दी गई। आलोक कुमार पांडे ने कहा कि दीपावली पर “जनसुरक्षा सर्वोपरि है” इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!