
आपकी खबरें न्यूज,
प्रेमनगर, खागा फतेहपुर संवाददाता।
सुल्तानपुर घोष थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली व रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था। बैठक में नायाब तहसीलदार ऐराया अरविंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें,जबकि थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रशासन ने इन पर्वों को सकुशल मनाने के लिए अलर्ट जारी किया है बैठक के दौरान होली जलाने से संबंधित भूमि विवादों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेकर कुछ शिकायतों को उनका निराकरण किया गया और थाना दिवस के दिन सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
बैठक में इस दौरान सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर भी सख्त हिरायतें दी गई और डीजे संचालकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश मौखिक रूप से बताया गया। और नायाब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली और रमजान का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना केवल प्रशासन की ही नहीं बल्कि आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर समय रहते पुलिस को सूचना देने की अपील किया। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि होली का पर्व एकता और सद्भाव का संदेश देता है जिससे सभी को बनाए रखना चाहिए और उन्होंने क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों को की तत्काल सूचना देने का आग्रह किया। और कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी कि यदि किसी भी व्यक्ति ने शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो पुलिस उसके खिलाफ शक्ति से निपटेगी और सोशल मीडिया पर भी ऐसी कोई पोस्ट ना डाला जाए जिससे कि आपसी भाईचारा और समवन्य बिगड़े।
होली के पर्व पर शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाये और न तो नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने को दें।
उप निरीक्षक आनंद वर्मा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी कहा कि यदि होली के पर्व में रंग या गुलाल गलती से किसी भाई को पड़ जाए या अनजान बच्चों के द्वारा डाल देने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील किया। और साथ ही सभी को शराब पीकर वाहन नहीं चलने के सख्त हिदायत दिया। और कहा कि कोई भी वाहन अभिभावक अपने नाबालिक बच्चों को होली के पर्व में या कभी भी दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाने को नहीं देंगे, जिससे कि आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार भी शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार को मनाएगा। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ो सम्राट गणमान्य नागरिकगढ़ मौजूद रहें।



